Saturday, 23 May 2020

कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों के घर घर जाकर दूसरे राउंड का सर्वे कार्य शुरू

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के चैनगड्डा में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्ति गई आंगनवाड़ी सेविका, सहिया, एएनएम एवं मेडिकल टीम द्वारा लोगों के घर घर जाकर दूसरे राउंड का सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले राउंड के सर्वे के कार्य समाप्त होने के बाद अब दूसरे राउंड के दौरान दोबारा लोगों के घरों तक जाकर कोरोना के संबंधित जानकारी इकट्ठा की जाएगी एवं किसी प्रकार की कोई संदिग्ध स्थिति उत्पन्न होने पर उनके कोरोना जांच हेतु सैंपल लेने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य हेतु   जिला प्रसाशन द्वारा सर्वे कार्य मे जुटे लोगों को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट सैनीटाइजर सहित अन्य आवश्यक वस्तुए उपलब्ध कराई गई। दूसरे राउंड का सर्वे कार्य शुरू  करने के पूर्व आज डॉक्टर स्वराज के द्वारा सर्वे कार्य में जुटे सभी लोगों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान आज डॉक्टर स्वराज ने सभी को दूसरे राउंड के सर्वे के दौरान किए जाने वाले कार्यों के प्रति अवगत कराया एवं किसी प्रकार की भी कोई संदिग्ध स्थिति उत्पन्न होने पर अनिवार्य रूप से सामने वाले व्यक्ति का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...