रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
संयुक्त मोर्चा अरगड्डा क्षेत्र द्वारा जीएम गेट पर आज शुक्रवार सुबह 10 बजे से आंदोलन किया जाएगा। जिसमें कोयला खदान में कमर्शियल माइनिंग लागू करने के खिलाफ, प्रवासी मजदूरों को नि:शुल्क लाने, श्रम कानून में बदलाव, सीएमपीडीआई को अलग करने से रोकने, आउटसोर्सिंग मजदूरों के अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। इसकी जानकारी संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधि सुशील कुमार सिन्हा ने गुरुवार को दी।
No comments:
Post a Comment