रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
हेसला में बरगद पेड़ के नीचे पूजा अर्चना करती महिलाएं
कोयलांचल अरगड्डा- सिरका, जीएम ऑफिस समेत गांव टोंगी, चपरी, कंजगी, बुमरी, पडरिया, हेसला, मनुवां, फुलसराय, बिंझार आदि क्षेत्रों में शुक्रवार को वट सावित्री की पूजा महिला भक्तों ने की। अवसर पर कच्चे सुते से बरगद के वृक्ष का बंधन कर ब्राह्मणों द्वारा कथा सुनी गई। इसके बाद सभी महिलाओं ने अपने सुहाग के लिए अखंड सुहागवती का वरदान मांगा। इस बार कोरोना को लेकर काफी कम संख्या में महिलाओं ने घर से निकल कर पूजा अर्चना की। जो भी महिलाएं पूजन स्थलों तक पहुंची। उन्होंने एक दूसरे से दूरी का भी ख्याल रखा।

No comments:
Post a Comment