Sunday, 17 May 2020

पेड़ की डाली कटने के सवाल पर विद्युत कर्मी और वन विभाग कर्मी हुए, आमने-सामने

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
जीएम आंफिस पेड़ के समीप बिजली पोल पर काम करते मिस्री

अरगडा जीएम ऑफिस कंपाउंड के समीप पेड़ की डाली कटने के सवाल पर रविवार को झारखंड विद्युत कर्मी और वन कर्मी कानूनी दांव पेज को लेकर आमने-सामने हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों आंधी तूफान के कारण एक पेड़ की डाली झारखंड विद्युत सप्लाई में लगे 11 हजार हाइवोल्टेज बिजली तारों के ऊपर आ गई थी। जिसे झारखंड विद्युत कर्मचारियों के द्वारा बिजली तार से हटाकर नीचे गिरा दिया गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग के कर्मियों से सवाल जवाब करने लगे। जिसके बाद दोनों विभाग के कर्मियों ने अपने- अपने अधिकारियों की इसकी सूचना दी। इधर झारखंड विद्युत कर्मचारियों ने अरगडा जीएम ऑफिस कंपाउंड के ऊपर से जाने वाले हाई वोल्टेज विद्युत तारों को दूसरी ओर से ले जाने  की बात अपने अधिकारियों से कहीं। इसे लेकर सीसीएल सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीण शत्रुधन, बैजनाथ ने बताया कि झारखंड विद्युत विभाग कर्मचारी और वन विभाग के लोग पेड़ काटने के सवालों पर कानूनी तर्क वितर्क करते देखे गए।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...