रिपोर्ट आरकांत/ तपन
ईरा पलामू जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर भारती
ईरा पलामू जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर भारती
इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के जिला पलामू उपाध्यक्ष नंदकिशोर भारती ने सोमवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि पलामू जिला के नौडीहा प्रखंड में विगत रविवार को दैनिक अखबार समाचार पत्र के संवाददाता अशोक विश्वकर्मा जी के साथ पुलिस की बर्बरता पूर्ण रवैया काफी निंदनीय है। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। पलामू पुलिस अधीक्षक से मैं मांग करता हूं कि उचित कार्रवाई करते हुए अविलंब उस जैप के जवान को निलंबित करने की कार्रवाई की जाए। पत्रकारों के ऊपर पुलिस प्रशासन का इस तरह के अमानवीय व्यवहार काफी निंदनीय है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की साजिश प्रतीत होती है। यदि प्रशासन न्याय संगत करवाई नहीं करती है। तो इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन इस घटना के विरुद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। हालांकि जब ईरा प्रेस संगठन पलामू ने पलामू पुलिस प्रशासन से इस विषय में वार्ता करना चाही। तो पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि यथाशीघ्र उस जवान पर न्याय संगत कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। हमारी संगठन पत्रकारों की सुरक्षा एवं हित के लिए तत्पर है और आगे भी रहेगा।

No comments:
Post a Comment