Sunday, 24 May 2020

मांडू के विधायक प्रतिनिधि ने पत्रकार को बदनाम करने की निंदा कर दोषियों पर कार्रवाई की किया मांग

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
           मांडू विधायक प्रतिनिधि शंकर करमाली

भाजपा के माण्डू विधायक प्रतिनिधि शंकर करमाली ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर अरगड्डा के युवा पत्रकार को सोशल मीडिया में बदनाम करने की निंदा किया है। इसमें कहा कि कोयलांचल सिरका- अरगड्डा क्षेत्र के पत्रकार सह इंडियन रिपोर्ट एसोसिएशन के झारखण्ड प्रदेश संगठन सचिव कलम के सिपाही रविकांत बनर्जी जी के द्वारा बीते 26 अप्रैल को लगभग एक माह पूर्व में गरीब प्लास्टिक चुनने वाले दंपति को मदद देने वाली खबर प्रकाशन किया था। इसके बाद गरीबो की आवाज को दबाने के लिए यहां के कुछ असामाजिक तत्व के लोग बुजुर्ग महिला से जबरन विडियो बना कर साजिश करते हुए सोशल मीडिया में महिला को बयान दिला कर बदनाम और धमकी देकर इस प्रकार के समाचार को नहीं लिखने को कह रहें हैं। इसका भाजपा माण्डू  पुरजोर तरीके से कड़ी निन्दा और विरोध करती हैं। एक तरफ हमारे देश के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री मान्यवर नरेन्द्र मोदी जी का आह्वान है कि इस कोरोनावायरस महामारी बिमारी से बचाव के लिए लांकडाउन का पालन करें एवं पुलिस, डॉक्टर, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी एवं आदि लोगों को सम्मान करें। उनके निर्देशों का पालन करें। साथ ही मोदी जी पूर्व से ही कहते आ रहे हैं कि देश के मिडिया कर्मी एक आईना की तरह देश के विभिन्न गांव से शहर तक समाचार को लिखकर और न्यूज़ चैनल पर दिखाने का काम करते हैं। वे देश के एक सच्चे और निष्ठावान है। जो अपना जान जोखिम डालकर भी प्रत्येक न्यूज़ को शीशे की तरह देश में दिखाते हैं। ऐसे में असामाजिक तत्वों के लोगों के द्वारा मिडिया कर्मी को एक साजिश के तहत बेबुनियाद फसाने की साज़िश रची जा रही है। इस घटना को लगभग एक माह होने पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। हम मांग करते हैं कि अविलंब इस घटना को संज्ञान में लेकर प्रशासन पूरी सख्ती से जांच कर के दोषीयों को कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाई की जाए। अगर करवाई नहीं होती है, तो हम सभी भाजपा के माण्डू विधानसभा के लोकप्रिय विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के समझ एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर इस समस्या से अवगत कराकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग और आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...