Saturday, 23 May 2020

हेसला के समाजसेवी गंगा ने मानवता की मिशाल कायम की, जरूरतमंद को हजारीबाग जाकर किया रक्तदान

                   रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड

हजारीबाग सदर अस्पताल में रक्तदान करते हेसला समाजसेवी गंगा बेदिया।

 कोयलांचल अरगड्डा- सिरका समेत गांव हेसला व आस-पास के क्षेत्रों में लॉकडाउन को लेकर कर्फ्यू का माहौल है। इसके बावजूद मदद के लिए हेसला के समाजसेवी गंगा बेदिया अहले सुबह शनिवार को दोपहिया वाहन से हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंच गए। यहां इन्होंने मानवता की मिशाल कायम करते हुए, एक जिंदगी बचाने के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। इसे लेकर गंगा बेदिया ने बताया कि मुझे हजारीबाग से राजदेव महतो ने 'ए' पॉजिटिव ब्लड के लिए सहयोग करने की अपील की थी। जिसे मैंने अपनी जिम्मेवारी समझकर पूरा किया। इससे पूर्व आधा दर्जन जरूरतमंद मरीजों को मैंने रक्तदान किया है। उन्होंने सभी क्षेत्र के युवाओं से जीवन की रक्षा के लिए आगे बढ़कर रक्तदान जीवनदान करने की अपील की है। इधर इसे लेकर ग्रामीणों ने विपत्ति के इस घड़ी में रक्तदान के लिए गंगा के कार्य को सराहा है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...