Tuesday, 19 May 2020

पड़ारुनाला अवैध कोयला स्थलो पर सीसीएल सुरक्षा दल व पुलिस ने की एक साथ छापेमारी

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
         पेलोडर पर जब्त अवैध कोयला जमा व अन्य।


  • चार टन कोयला बरामद, बदमाश हुए फरार 

थाना रामगढ़ क्षेत्र के अरगड्डा पड़ारुनाला अवैध कोयला खनन स्थलों पर मंगलवार को सीसीएल सुरक्षा दल और पेंथर पुलिस ने एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा दल और पुलिस जवानों को देखते ही अवैध खनन कार्य में लगे बदमाश कोयला छोड़ फरार हो गए। इस संबंध में अरगड्डा क्षेत्र सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि छापेमारी में 4 टन कोयला बरामद हुई है। जिसे सिरका कोलियरी में जमा करवा दिया गया। मौके पर सिरका मैनेजर आरके सिंह, एसके द्विवेदी, सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी, मनोकामना सिंह, एसआर पिलाई, पूरन मुंडा, सीसीएल सुरक्षा व पुलिस जवानो का दल उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...