Monday, 25 May 2020

महिला पार्षद ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

पार्षद प्रिया देवी मोहल्लों को सैनिटाइजेशन करती व अन्य

 कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को नप पार्षद 15 प्रिया देवी की अगुवाई में क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पार्षद प्रिया देवी ने भी खुद से गली- मोहल्ले का सैनिटाइज किया। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव हाथ बढ़ाया जाए। मौके पर समाजसेवी नीरज कुमार पासवान, वार्ड जमादार विक्रम जोशी, सफाई मित्र रमेश मुंडा, गोरे मुंडा शिवराम आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...