Thursday, 28 May 2020

भारतीय मजदूर संघ 5 मुद्दों को लेकर करेगा आंदोलन -शंकर

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
           बीएमएस हजारीबाग जिला मंत्री शंकर सिंह।

भारतीय मजदूर संघ के हजारीबाग जिला मंत्री शंकर सिंह ने गुरुवार को प्रेस बयान देकर बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने पाँच प्रमुख श्रमिक मुद्दों को लेकर सरकार के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीके साजी नारायणन व महामंत्री बृजेश उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। इसमें प्रमुख 5 मुद्दो में प्रवासी मजदूरों की दयनीय स्थिति, रोजगार का भारी नुकसान, मजदूरी काटना व इसका भुगतान नहीं करना, श्रम कानूनों का एकतरफा निलंबन व काम के समय को 12 घंटे करना, बेलगाम निजीकरण शामिल है। जबकि इसे ले आंदोलन को सहायता डेस्क का गठन, आगामी  30 से 31 मई 2020 को  यूनियन स्तर की लीडरशिप मीटिंग्स, आगामी 1 से 5 जून संपर्क अभियान,13 और 14 जून : उद्योग-वार / सेक्टर-वार सेमिनार, 15 व 30 जून को संसद सदस्यों से संपर्क करना होगा। सभी जानते है कि भारतीय मजदूर संघ श्रम कानूनों में बदलाव, प्रवासी श्रमिक, कॉमर्शियल माइनिंग व निजीकरण के फैसले को लेकर केंद्र सरकार के विरूद्ध आंदोलन की बिंगुल बजा चुंकी है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...