रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
हेसला में प्रदर्शन करती महिलाएं।
हेसला में प्रदर्शन करती महिलाएं।
हेसला में शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) के द्वारा स्वयं सहायता समूह महिलाओं के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व शीला देवी ने की। महिला वक्ताओ ने 6 सूत्री मांगों को लेकर कहां कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं की कर्जा माफ हो, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के ऋण का भुगतान सरकार करें, हर समूह को उसकी क्षमता के अनुसार क्लस्टर बनाकर रोजगार मुहैया कराया जाए, एसएचजी उत्पादों की खरीद सुनिश्चित हो, स्वयं सहायता समूह को ब्याज सहित ऋण दे, जीविका के लिए कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 15000 मासिक मानदेय दें आदि मांगे रखी है। मौके पर कुंती देवी, शांति देवी, शीला देवी, पंचमी देवी, यशोदा देवी, दशमी देवी, सुबंती देवी, कमली देवी, काजल देवी, पारो देवी आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment