रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
नीचे धौड़ा के ग्रामीण महिलाएं कचड़ा स्थल पर दूरी बना विरोध में खड़ी।
अरगडा नीचे धौड़ा के ग्रामीणों ने सोमवार को अपने क्षेत्र में दूसरे स्थलों का कचड़ा नगर परिषद द्वारा फेंके जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि अरगड्डा पार्षद के द्वारा कचड़ा फेंकने की अनदेखी कर क्षेत्र को दूषित बनाने का काम किया जा रहा है। इससे कोरोना जैसी बिमारियांं बढ़ने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पूजन स्थल और नदी मार्ग के आस-पास भी कचड़े फैल रहे हैं। सभी ने कचड़ों को अन्य क्षेत्र में ले जाने की मांग की। मौके पर मांग करने वालों में ग्रामीण छोटू जावेद अनिल गोप, विनोद, अफजल, अजीत पासवान, नितेश, रोहित रानी कुमारी, सोनी कुमारी, शांति देवी, राजकुमारी देवी, अंजली कुमारी, राखी देवी, उषा देवी, रेणु देवी, सोनाली देवी, पार्वती देवी, पुष्पा देवी कुंती देवी, भारती देवी समेत दर्जनों शामिल है।

No comments:
Post a Comment