Thursday, 14 May 2020

अरगड्डा का महाकाल ग्रुप लोगों की मदद करने में रखता है आस्था

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
       महाकाल समिति के खिचड़ी को मिस्री बनाने हुए।

कोयलांचल अरगड्डा में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाला महाकाल ग्रुप के सदस्य इन दिनों सुर्खियों में हैं। इनके सदस्य केवल लोगों की मदद और सेवा करने में ही अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। गुरुवार को भी महाकाल ग्रुप के सदस्यों के द्वारा दर्जनों जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी आचार का वितरण किया गया। इस कार्य को क्षेत्र के लोग काफी सराहा भी रहे हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि महाकाल ग्रुप का कोई भी सदस्य अदृश्य होकर केवल सेवा देने में अपनी आस्था रखते हैं। वे समाजसेवी कहते हैं कि हम सभी कोरोना महामारी को लेकर अपने क्षेत्र के लोगों की हर संभव सहायता करने को तत्पर है। यही हम लोगों के लिए काफी है कि हमारे क्षेत्र के लोग हमें भली-भांति सेवा भाव कार्य से जानते और पहचानते हैं। इस तरह के कार्य को आगे भी लगातार जारी रखेंगे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...