रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
थाना गिद्दी क्षेत्र के फुलसराय गांव में मवेशी मामले को लेकर गांव के ही दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने के बाद गिद्दी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटने की बात कहीं। इस संबंध में गिद्दी पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि फुलसराय गांव में एक मवेशी लोहे के एंगल खंबे में फंसकर मर गया था। जिसके बाद यह विवाद उभरा। मामले को लेकर पुलिस नजर रखी हुई है।
No comments:
Post a Comment