रिपोर्ट आरकांत/तपन
कोरोना वायरस कोविड 19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा कोविड 19 को रोकने हेतु सभी तरह के प्रयास किते जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त संदीप सिंह ने जिला समाहरणालय परिसर स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना के विरुद्ध हो रहे कार्यों का जायजा लिया। श्री सिंह ने सदर अस्पताल स्थित कोविड 19 सैंपल कलेक्शन सेन्टर का निरक्षण कर पूरे क्षेत्र में अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। बड़ी संख्या में देश के अलग अलग राज्यों से लौट रहे प्रवासी मज़दूरों एवं नागरिकों को देखते हुए उपायुक्त ने पूरे सदर अस्पताल परिसर में लोगों के अंदर आने हेतु सुरक्षित एवं अलग व्यवस्था करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने सदर अस्पताल में पार्किंग एरिया सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त संजय सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कीर्तिश्री , सिविल सर्जन डॉ नीलम चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनी रेजिना इंदवार सहित अन्य प्रसाशनिक एव स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment