रिपोर्ट तपन झारखंड
ईरा जिला उपाध्यक्ष चन्दन कुमार
ईरा जिला उपाध्यक्ष चन्दन कुमार
देश जहां एक ओर कोविड 19 वैश्विक महामारी से लड़ रहा है । वही देश के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकार भी स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों के जीवन की परवाह किये बगैर समाचार संग्रह में दिन रात लगे रहते है । ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति पत्रकारों के ऊपर किसी भी प्रकार की अभद्र टीका टिप्पणी करता है। तो लोकतंत्र पर हमला है। उक्त बातें इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के पलामू जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार ने शुक्रवार को कहींं। उन्होंने कहा की इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन सचिव रविकांत बनर्जी को असमाजिक लोगो के द्वारा सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है। साथ मेंं उन्हें धमकी दी जा रही है । ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए प्रशासन कार्यवाही करें। अन्यथा इसको लेकर संगठन बड़ी अभियान और प्रदर्शन करेगी।जिन लोगो ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश या धमकी दी है। प्रशासन से आग्रह है कि उनपर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए ।ईरा पत्रकार एसोसिएशन के माध्यम से पत्रकारों को एकत्रित करने का एक बड़ा दायित्व रविकांत बनर्जी के द्वारा निभाया जा रहा है। जो सराहनीय है। ऐसे व्यक्तित्व के ऊपर किसी भी प्रकार की टीका टिप्पणी और अभद्र व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रविकांत बनर्जी के ऊपर किये गए अभद्र व्यवहार के कारण आज पूरा एसोसिएशन के सदस्यों में काफी नाराजगी है।

No comments:
Post a Comment