रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
प्रखंड गोला के रखवा गांव में पिछले दिनों ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी।इसकी जानकारी विधायक ममता देवी को ग्रामीणों ने दी इसपर उन्होंने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर ट्रांसफार्मर लगवा कर ग्रामीणों के समस्या का समाधान किया गया।विधायक प्रतिनिधि अमित महतो के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन हुआ मौके पर उप मुखिया सुधीर महतो, रविंद्र महतो, विनोद बिहारी महतो, हीरालाल महतो, नीलकंठ महतो, गणेश महतो, दशरथ भोक्ता,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विधायक प्रतिनिधि ने कहा की क्षेत्र के हर समस्या के समाधान के लिए माननीय विधायक महोदय के आदेशानुसार हम सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। ताकि किसी भी क्षेत्र में समस्याओं की जानकारी मिले और माननीय विधायक महोदय को अवगत करा कर उसका समाधान हो पाए।

No comments:
Post a Comment