Tuesday, 19 May 2020

ईरा राज्य सचिव को सोशल मीडिया में बदनाम और धमकी देना काफी शर्मनाक, होगा आंदोलन- पंचम

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
               ईरा पलामू जिला सचिव पंचम कुमार

 पत्रकार समाज का आईना होता है। जिसके चलते शासन प्रशासन संज्ञान में लेकर कारवाई करता है। पत्रकार चौथे स्तंभ के साथ-साथ समाज का प्रहरी भी होता है। वह हमेशा से देश व समाज की आवाज रही है। ऐसे में इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश संगठन के सचिव रविकांत बनर्जी को गलत लोगों के द्वारा सोशल मीडिया में बदनाम और धमकी दिया गया है। जिसे ईरा संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।  उक्त बातें ईरा संगठन पलामू जिला सचिव पंचम कुमार ने कहीं । उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में पत्रकार अपना जान जोखिम में डालकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकार प्रशासन और सरकार के बीच सेतू का काम करते हुए विकास एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यो को धरातल पर सही तरीके से उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। सरकारी अफसर हो या कर्मचारी, उद्यमी हो या व्यापारी, डाक्टर हो या वकील, समाज का कोई वर्ग हो , अमीर हो या गरीब, अकेला हो या कोई समूह उसकी मांग को समाज के सामने लाने में सरकार के सामने लाने में पत्रकार पीछे नहीं रहता । उसके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने को हमेशा तैयार रहता है । ऐसे में असामाजिक तत्वों द्वारा मीडिया को बदनाम करना बेहद शर्मनाक है। रविकांत बनर्जी मीडिया के रूप अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे तन मन से कर रहे हैं। साथ ही पूरे प्रदेश के मीडियाकर्मियों के मार्गदर्शन करने में लगे रहते हैं। जो सराहनीय कार्य है।  प्रशासन को पत्रकार पर अभद्र टिका टिपणी करने वाले व्यक्तियों को सबक सिखाना होगा। सोशल मीडिया पर बदनाम करने वाले को गिरफ्तार कर सजा दिलाना होगा। तभी देश के चौथे स्तंभ कहना उचित होगा। अन्यथा ईरा संगठन इसके खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...