रिपोर्ट तपन झारखंड
इंडियन रिपोर्टरस एसोसिएशन(ईरा) द्वारा बरवाडीह प्रखण्ड में वैश्विक महामारी कोविड 19 के विपरित परिस्थितियों में प्रखंडवासियों के सहयोग एवं मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले तीस कोरोना योद्धाओं को सोमवार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस संकट के समय अपने घर से दूर रह कर,लगातार लोगो की मदद हर परिस्थिति में करने के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सुबोध, पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ अमरनाथ,थाना प्रभारी दिनेश कुमार,प्रशिक्षु थाना प्रभारी अजय कुमार दास, बरवाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार एवं अंचलाधिकारी नित निखिल सुरीन,पत्रकार बंधु समेत समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।जिन्होंने हर समय लोगो की सेवा के लिए खुद को समर्पित किया हुआ है। इस संकट काल में विधि-व्यवस्था एवं लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता अभियान चलाने की प्रशंसा की गई। अवसर पर इंडियन रिपोर्टर एसोशिएशन(ईरा) के जिला लातेहार अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी कोरोना योद्धाओं को एसोसिएशन तहेदिल से धन्यवाद देता हैं। खुद की जान की परवाह किये बैगर लगातार हमारे कोरोना योद्धा इस अदृश्य महामारी से जी-जान से लड़ रहे है ताकि हम और हमारा देश सुरक्षित रहे।कोरोना हारे और देश जीते इस मंत्र के इसकी कार्यो की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।


No comments:
Post a Comment