Saturday, 23 May 2020

सरकार प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित लाने में असफल- भाकपा माले

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
कंजगी में मांग को लेकर प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता।

 कंजगी में शनिवार को भाकपा माले और एक्टू कार्यकर्ताओं ने सरकार के ढुलमुल रवैया और मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपने हाथों में पोस्टर ले रखे थे। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार मजदूरों को राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा झुनझुना बजाने भर लगता है। जबकि कोरोना के संकट में प्रवासी मजदूर अपने घरों में पैदल चल रास्तो पर मरने को मजबूर हैं। लाचारी बस गाड़ी वाहनों में बैठने के बाद ट्रेन, बसों, ट्रकों के दुर्घटना में विभिन्न राज्यों में अपने जान गंवा रहे हैं। सरकार मजदूरों को सुरक्षित लाने में असफल साबित हो रही है। मजदूर और उनके परिवार अपने जीवन को भूखे मरने से बचाने के लिए चिलचिलाती धूप में सड़क पर रेंगने को मजबूर होते जा रहे हैं। दुर्घटनाएं ऐसे सड़कों पर हो रही है, जो सिक्स लाइन, फोर लाइन प्रारूप में बने हैं। सड़कों पर केवल मजदूरो का हुजूम जाता दिख रहा हैं। मोदी राज में मजदूर, किसानों, असहायो को छलने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया जाएगा। मौके पर जयनंदन गोप, रुपन गोप, जगत नायक, चांदो नायक, रामप्रसाद नायक, गीता देवी, चांदनी देवी, मिथुन नायक, बंधन नायक आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...