Friday, 22 May 2020

पडरिया में भाकपा माले व एक्टू सदस्यों ने मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
        भाकपा माले व एक्टू सदस्य प्रदर्शन पर बैठे हुए।

 पडरिया में शुक्रवार को भाकपा माले  और एक्टू कार्यकर्ताओं ने एक साथ दूरी बनाकर सरकार के मजदूर व जन नीति के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अवसर पर भाकपा माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया ने कहा कि सरकार इस कोरोना की महामारी के दौर में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। गरीब असहाय मजदूरों के ऊपर अपनी बेलगाम नीति बनाकर दोहन करने का काम कर रही है। जिससे देश के मजदूर नीलाम और गुलाम होते जा रहे हैं। मजदूरों के परिवार भूखे पेट सोने को विवश है। मोदी सरकार के वायदे झूठे हैं। इसके अलावे सभी ने मजदूर विरोधी काला कानून को वापस लेने की मांग भी किया है। मौके पर भुनेश्वर बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, प्रयाग बेदिया, राजदेव बेदिया, केवल बेदिया, जगदीश बेदिया, उमेश बेदिया, रघु बेदिया, मुकेश बेदिया सलमतिया देवी, सुगिया देवी, सुनीता देवी, नमिता देवी, मुलिया देवी समेत कई मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...