रिपोर्ट तपन झारखंड
आजसू केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव
आजसू केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव
कोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा पत्रकार रविकांत को असामाजिक तत्वो के द्वारा सोशल मीडिया में बदनाम करना शर्मनाक व नींदनीय है। यह बातें आजसू के केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव ने सोमवार को कहीं। उन्होंने कहा कि अरगड्डा के मीडिया कर्मी स्वतंत्र रूप से अपना काम इस कोरोना कि महामारी में गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए अभी भी लगातार कर रहे हैं। लेकिन एक माह से पत्रकार को बदनाम करने के खिलाफ विभिन्न समाज और संगठनों के द्वारा आवाज उठ रही है। परंतु दोषियों को ऊपर कार्रवाई नहीं हो पाई है। ये काफी दुखद और रोषपूर्ण है। पूरे क्षेत्र के लोगों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर गलत लोगों के द्वारा गरीब महिला को डराकर वीडियो बना वायरल करना देखा गया है। पत्रकार के साथ इस प्रकार का बर्ताव आजसू पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे लोगों के ऊपर लगाम लगनी चाहिए। साथ ही मामले की जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होनी चाहिए। हम सभी युवा पत्रकार के साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतर कर आंदोलन की गति को भी आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment