Wednesday, 20 May 2020

इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की हो रही है साजिश-रामनिवास

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
         ईरा जिला लातेहार उपाध्यक्ष रामनिवास पाठक


  • राज्य सरकार ऐसे लोगों को चिन्हित कर दर्ज करें अपराधिक मामला


लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार समाज के ऊपर आज कहीं न कहीं असामाजिक तत्वों के बदनाम करने व उन्हें जलील करने का मामला आए दिन सुनने को मिल रहा है। जनप्रतिनिधि हो या सरकारी पदाधिकारी उनकी सूचनाएं जन जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है पत्रकारिता पर आजकल आए दिन कहीं न कहीं इस चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के ऊपर कहीं आपसी मतभेद और द्वेष के कारण उन्हें ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में लातेहार जिला इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामनिवास पाठक ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए ऐसी घटना की निंदा किया हैं। कहा कि आज से बीते दिनो पहले इंडियन रिपोर्टस एसोसिएशन  के राज्य सचिव रविकांत जी को अरगड्डा के असामाजिक लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम किया है। वह कहीं न कहीं पत्रकार समाज के लिए कलंक से कम नहीं है। ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए जिला प्रशासन कठोर कार्रवाई करें।  ताकि निस्वार्थ भाव से जन-जन तक सरकार और जनप्रतिनिधि की कल्याणकारी योजनाएं उं तक पहुंचे। किसी गांव कस्बे या सुदूरवर्ती इलाके में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली समेत अन्य कई समस्याएं होती है, तो अपनी पत्रकारिता के बदौलत जिला प्रशासन और सरकार तक समस्याओं को पहुंचाने का काम करते हैं। ताकि उन गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचे और उसका निदान हो सके। ऐसे में यदि चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार को जलील और असत्य से सरोकार होता है। तो बड़ा ही दुख होता है। स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने वाले पत्रकार के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का हो रही है साजिश, आए दिन कोई भी ऐसा राज्य और जिला नहीं है। जहां कहीं न कहीं कोई आंचलिक पत्रकार को किसी देश भाव से परेशान न किया हो। कहीं न कहीं चौक चौराहे पर जलील न किया हो। ऐसे में पत्रकार अपने स्वतंत्र रूप से कलम कैसे चलाएंगे। ऐसे में सच को रोकने के लिए आज सामाजिक प्रवृत्ति के लोग ने अनैतिक और असंवैधानिक रूप से पत्रकारों पर दबाव बनाने में भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में निस्वार्थ भाव से पत्रकार और उनके परिजन आए दिन भय के माहौल में गुजर-बसर करने पर विवश हैं। इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के लातेहार जिला उपाध्यक्ष रामनिवास पाठक ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से आए दिन बढ़ती पत्रकारों पर अत्याचार व द्वेष की भावना से मुकदमे से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में कई पत्रकारों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है। ऐसे में राज्य सरकार व केंद्र सरकार की जवाबदेही होती है कि चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार को निर्भीक और निष्पक्ष लिखने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए पर ऐसे में कहीं न कहीं सरकार को जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए। ताकि पत्रकार को इस कानून के तहत निर्भीक और निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सके और गरीब जनता के हक अधिकार को हनन करने वाले के खिलाफ कानूनी करवा सकें।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...