रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
टोंगी भुईयां टोला में गरीबों को खाद्यय सामग्री देते समाजसेवी।
युवा समाजसेवीयो द्वारा बुधवार को टोंगी के भुइयां टोली में दर्जनों बिना राशन कार्डधारी वाले गरीब जरूरतमंदों के बीच खाद्यय सामग्री का वितरण किया। अवसर पर युवा समाजसेवी संदीप बेदिया ने बताया कि हम लोगों ने बचत के पैसों से गरीब असहाय और जिन्हें सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहा है। वैसे लोगों को चिन्हित कर राहत सामग्री देने का काम किया। वहीं इसे लेकर लोगों ने भी युवा समाजसेवियों की प्रशंसा की है। मौके पर जगेश्वर बेदिया, संदीप बेदिया, राहुल बेदिया, विक्की सिंह जगरनाथ भुईयां, अर्जुन भुईयां, तल्लू भुइयां सहित कई उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment