रिपोर्ट तपन झारखंड
ईरा जिलाध्यक्ष लातेहार रवि कुमार गुप्ता
ईरा जिलाध्यक्ष लातेहार रवि कुमार गुप्ता
- लातेहार ईरा एशोसिएशन ने दोषियों पर जल्द से जल्द की कारवाई की मांग
पत्रकारिता लोकतंत्र की चौथा स्तंभ कहलाता है। अगर इस स्तंभ पर ही असभ्य तरीके से अभ्रता व प्रताड़ित करने वाली टिप्पणी की जाएगी तो क्या होगा, स्तंभ का। आगे लातेहार जिला इंडियन रिपोटर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने इस मामले पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं होती रहेगी तो क्या होगा पत्रकारों का,कैसे लोगो की मदद हो पायेगी ,कैसे जन उपयोगी कार्यो को लोगो तक पहुँचाया जायेगा।जिन असामाजिक लोगो ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकारों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे है। इसकी मैं कड़ी भ्रस्तान करता हूँ। साथ ही दोषियों पर जल्द से जल्द कानूनी करवाई की जाये।आगे श्री गुप्ता ने कहा हम पत्रकार किन विषम परिस्थितियों में काम करते है। इसकी कल्पना भी नही की जा सकती है।हमारा दृढ़निश्चय ही है। जो बिना किसी सरकारी लाभ प्राप्त किये जनता के गाँव-गाँव, कस्बा- कस्बा लोगो को उनके हक के लिए आगे आते है।पत्रकारों को एक आम जन की भांति भी सरकार का व्यवस्था प्राप्त नही है। ना कोई वितीय लाभ न को सुरक्षा संबंधी गारंटी फिर भी एक पत्रकार निश्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करता है। सच और बुराइयों को उजागर करने में लगातार लगा रहता है। जिसके कारण कई समस्याओं से घिर जाता है।फिर भी पत्रकार उफ किये बिना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता है।पत्रकारों से सबसे ज्यादा समस्या समाज मेंं कोड़ की तरह फैल उन असामाजिक तत्वो और मानवता के दुश्मनों को होती है। जो समाज को अपनी क्रियाकलापो से बर्बाद करने पर तुला है। जब इसके विपरीत एक पत्रकार का कलम जनता,समाज एवं देश की भलाई के उठता है। तो ऐसे लोगो की पेट मेंं मरोड़ उठाने लगती है और पत्रकारों को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ते। अब वक्त आ गया है की ऐसे लोगो के खिलाफ आवाज बुलंद की जाए। जो पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाते है। सोशल मीडिया या कानून का गलत सहारा लेकर मानसिक,शारीरिक,एवं आर्थिक रूप प्रताड़ित करते है।ऐसे लोगो को चिन्हित कर सख्त से सख्त कानूनी करवाई होनी चाहिए।

No comments:
Post a Comment