Sunday, 24 May 2020

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बरकाकाना रेलवे स्टेशन एवं मांडू प्रखंड का निरीक्षण हो रहे कार्यो का लिया जायजा

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड 


कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में किए गए लॉक डाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कोविड-19 को रोकने हेतु जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को उपायुक्त संदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर एवं मांडू प्रखंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन के बगल में वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग एरिया का जायजा लिया एवं नियमित अंतराल पर आ रही ट्रेनों को देखते हुए चालकों सहित अन्य लोगों के लिए बैठने हेतु शेड आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन पर आ रहे लोगों को अपने अपने गंतव्य तक भेजने हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया।बरकाकाना रेलवे स्टेशन के बाद उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मांडू प्रखंड के पिंडरा पंचायत का निरीक्षण कर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पिंडरा पंचायत से कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मांडू को विभिन्न माध्यमों से अलग-अलग राज्यों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने एवं प्रत्येक पंचायत के मुखिया के साथ समन्वय कर ऐसे लोगों की सूची बनाते हुए सभी को अनिवार्य सरकारी क्वॉरेंटाइन में रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग पंचायतों के पंचायत भवनों में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे सभी लोगों को अनिवार्य रूप से प्रखंड के बड़े स्क्रीनिंग सेन्टर में रखते हुए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त  संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता जुगनू मींज, अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कीर्तिश्री , प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू मनोज कुमार, अंचल अधिकारी मांडू राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...