Thursday, 28 May 2020

महिला ने पुत्र को मारपीट कर कुछ लोगो द्वारा घायल करने के बाद थाने में दिया आवेदन

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
                     मारपीट में घायल प्रेम कुमार। 

 रामगढ़ थाना क्षेत्र के भूली क्वाटर निवासी महिला सावित्री देवी पति महावीर भुईयां ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट कर अपने पुत्र प्रेम कुमार को घायल सबंधी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। इसमें महिला सावित्री देवी ने कहा है कि बीती रात बुधवार को लगभग 9 बजे मैं अपने बच्चों के साथ घर के दरवाजे के पास बैठी हुई थी। इसी दरमियान गाली गलौज करते हुए बबलू बाउरी, महेंद्र बाउरी, गौतम बाउरी, राम बलराम बाउरी, शंकर बाउरी, प्रवेश बाउरी, कैलाश बाउरी, फलीचंद बाउरी मेरे घर के सामने आ धमके और जान मारने की नियत से मारपीट करने लगे। इस दौरान बबलू ने लाठी डंडा से मारकर मेरे पुत्र प्रेम कुमार का सर फोड़ दिया। शोर मचाने के बाद सभी लोग धमकी देते हुए भाग निकले। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर मारपीट के बाद से ही पीड़ित परिवार काफी भयभीत है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...