Saturday, 30 May 2020

पत्रकार को समस्या उजागर करने पर सार्वजनिक रूप से बदनाम करना निंदनीय- किशोर

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
      भाकपा माले खलारी प्रखंड सचिव किशोर कुमार

कोयलांचल अरगड्डा युवा और लोकप्रिय पत्रकार को सोशल मीडिया में बदनाम करने को लेकर भाकपा माले खलारी प्रखंड सचिव किशोर कुमार ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया देते हुए निंदा की है। उन्होंने कहा है कि पत्रकार देश और समाज का आईना होता है। जिसे किसी प्रकार से भी आहत करना बिल्कुल गलत है। बीते दिनों फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से अरगड्डा के पत्रकार को गरीब महिला की आड़ में वीडियो बनाकर बदनाम करना और फेसबुक पर गलत कमेंट करना हम लोगों ने देखा है। जिससे हम लोगों के खलारी क्षेत्र में भी लोगों के बीच काफी रोष व्याप्त है। एक पत्रकार पर इस प्रकार टीका- टिप्पणी करना समाज को ठेंगा दिखाने जैसा प्रतीत हो रहा है। ऐसे असामाजिक और अभद्र लोगों को समाज से बाहर निकालने की जरूरत है। साथ ही इन लोगों पर नकेल कसने के लिए कानूनी कार्रवाई की भी जरूरत है। इसे लेकर आगे आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...