रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
पेड़ की डाली घसीट कर ले जाता बाईक सवार।
पेड़ की डाली घसीट कर ले जाता बाईक सवार।
अरगड्डा काजू बागान सड़क पर बुधवार दोपहर को एक बाइक के द्वारा कटा पेड़ डाली घसीटने का दृश्य देखने को मिला। बाइक सवार युवक आनन-फानन में चपरी मोड़ की ओर से कंजगी की ओर ग्रामीण सड़क पर पेड़ की बड़ी डाली को लेकर चला गया। इससे सड़क पर आ रहे वाहनों को भी खासा परेशानी हुई। इधर लॉकडाउन सन्नाटे के बीच पेड़ों को क्षति पहुंचाने वाले लोगों की संख्या सक्रिय हो गई है। जबकि वन विभाग इससे बेखबर है। यदि काजू बागान क्षेत्र से इसी प्रकार कीमती पेड़ों की डाली कटती गई। तो क्षेत्र वन रहित उजाड़ हो जाएगा और सरकार को काफी नुकसान होगा। इससे वातावरण भी काफी प्रभावित होगी।

No comments:
Post a Comment