रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
जीएम ऑफिस आजसे कार्यालय में बैठक करते लोग।
जीएम ऑफिस आजसे कार्यालय में बैठक करते लोग।
अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ(एजेकेएसएस) सदस्यों ने शनिवार को जीएम ऑफिस आजसू कार्यालय में बैठक की। इसकी अध्यक्षता पुरूषोत्तम सिंह उर्फ बिल्ला संचालन रामजी सिंह ने की। अवसर पर आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो उर्फ निर्मल उपस्थित थे। यूनियन वक्ताओं ने कहा कि कोयला क्षेत्र में कमर्शियल माइनिंग और सिरका को अभी तक सीटीओ नहीं मिलने के सवाल पर हर यूनिटों में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा तालाबंदी का भी कार्यक्रम होगा। सिरका कोलियरी को सीटीओ नहीं मिलने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 5000 मजदूरों को बेरोजगार होना पड़ा है। श्रम कानून बदलाव के खिलाफ आवाज बुलंद होगी। जबकि संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रबंधन की परिचय बैठक भी होनी। आगामी 27 मई को सुबह 10 बजे से अरगड्डा जीएम ऑफिस गेट के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। वक्ताओ ने कहा कि कोरोना महामारी के विरुद्ध अरगड्डा क्षेत्र प्रबंधन ने केवल कागजी कार्रवाई की है। कुछ लोगों के दिशा निर्देश पर चंद लोगों तक ही खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। इस पर भी भेदभाव हुआ है। सिरका क्षेत्र को शहरी के नाम पर एचआरए में भी लागू नहीं किया गया है। मौके पर गुड्डू यादव, कालीचरण महतो, सतेंद्र महतो, सुखदेव महतो, नवीन ठाकुर, देवकुमार बेदिया, गुड्डू कुमार, अनिल कुमार, विनोद करमाली, प्रशांत बेलथरिया समेत कई उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment