Thursday, 14 May 2020

क्षेत्र के कारों में पत्थर का अवैध उत्खनन रोक लगाएं खनन विभाग- सुधीर मंगलेश

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

दुलमी प्रखंड के कुल्ही पंचायत के कारो गांव मे जिले के पदाधिकारियों वन विभाग के मिलीभगत से अवैध रूप से पत्थर खनन माफिया के द्वारा किया जा रहा है। जिसकी ग्रामीणो ने  शिकायत कर कहा की हैवी ब्लास्टिग के कारण घर में दरार पड़  रही है। पत्थर उड़कर हमारे घरों में आ जाते इससे हम लोग डर से भयभीत रहते  हैं। खनन कार्य से काफी मात्रा में प्रदूषण गांव में फैल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्लांट में पौधरोपण व नियमित रूप से पानी छिड़काव का आदेश दिया गया है ताकि गांव में प्रदूषण न फैले। ग्रामीणों की शिकायत है कि पत्थर खनन करने से गांव के आसपास पत्थर उड़कर आ जाता है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ब्लास्टिग होने से आसपास के घरों में दरार आ जाता है। कांग्रेस के युवा नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश ने खनन विभाग से जांच की मांग किया। क्योंकि अवैध पत्थर उत्खनन से लाखो लाख  राजस्व का नुकसान हो रहा है सरकार का। मौके पर समाजसेवी प्रदीप महतो उतम कुमार ताहिर अंसारी शिवनाथ कुमार करमू कुमार आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...