रिपोर्ट तपन झारखंड
ईरा जिला रामगढ़ सचिव बिजेन्द्र पासवान
ईरा जिला रामगढ़ सचिव बिजेन्द्र पासवान
इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन जिला रामगढ़ सचिव बिजेन्द्र पासवान ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें कहां है कि बीते दिनो ईरा जिला रामगढ़ संगठन के संज्ञान में सिरका पत्रकार सह ईरा प्रदेश संगठन सचिव रविकांत बनर्जी जी को गलत लोगों के द्वारा सोशल मीडिया में बदनाम करने, फैसबुक पर अभद्र बाते लिखने और धमकी दिया गया है। जिसे ईरा संगठन कभी भी नहीं सहेगा। इसे लेकर ईरा केन्द्रीय समिति को इसकी जानकारी दे दी गई है। कहा है कि जनमानस से जुड़ी गरीबों की मदद करने वाली खबर प्रकाशन के बाद कुछ गलत लोगो ने पत्रकार को सोशल मीडिया में बदनाम करने की साजिश की है। जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। ऐसे गलत लोगों के खिलाफ जांच एजेंसियों से अनुसंधान करवा कर कानूनी कारवाई की मांग करेंगी। जो जनता के सच की आवाज को दबाने के लिए पत्रकार को ही शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोग समाज के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं। इनके पीछे जो भी लोग हैं। उनका भी अभी आने वाले दिनों में पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इसे लेकर संगठन अभियान चलाएगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेगी। इसके साथ ही सरकार और जिला प्रशासन से ऐसे सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करने वाले लोगों के ऊपर नकेल कशने की बात कही है। जो पत्रकारों को डराने, धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन पर भी कारवाई होनी चाहिए। जिसके लिए संगठन लांकडाउन के बाद आंदोलन करने के लिए भी तैयार है। अंत में जनमानस के सभी प्रतिनिधियों का अभिनंदन जताया, जिन्होंने लोकतंत्र हित के लिए पत्रकार के साथ खड़े होने का भरपूर समर्थन दिया है। ऐसे ही प्रतिनिधियों से आज के वर्तमान समय में लोकतंत्र के कलम के सिपाही निर्भीक होकर पत्रकारिता कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment