Thursday, 14 May 2020

अरगड्डा के पत्रकार को षड्यंत्र रचकर अपमानित करना भाजपा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी, कारवाई नहीं हुई तो जगह- जगह पर होंगे धरना प्रदर्शन- सरिता मंडल

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
        भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मंडल

अरगड्डा के युवा और आम जनमानस के चहेते समाजसेवी पत्रकार को असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया पर षड्यंत्र रचकर अपमानित करने का मामला जिले रामगढ़ में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते लगभग 18 दिनों से क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, यूनियन नेताओं, पार्टी के नेताओं ने साफ शब्दों में यह घोषणा कर दी है कि पत्रकारों की आजादी पर कोई भी लोग हमला नहीं कर सकता है। साथ ही समाज में किसी प्रकार की समस्या या खबरों के प्रकाशन में कोई भी दखल और इसके खिलाफ चुनौती नहीं दे सकता है। जो भी इस प्रकार के कार्य करेंगे। उससे निपटने के लिए रणनीति तैयार कर आंदोलन की बिगुल बजाने की भी घोषणा कर डाली गई है। पत्रकार को बदनाम करने की खबरों के संचार से बुद्धिजीवियों और जनमानस के प्रतिनिधित्व करने वाले लोग लगातार अपने पक्षों को मीडिया के माध्यम से सबों के सामने रख रहे हैं। साथ ही जिन लोगों ने पत्रकार को बदनाम करने के लिए यह कारगुजारी की है। उस पर भी कारवाई की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर गुरुवार को महिला नेत्री समाजसेवी सह भाजपा झारखण्ड  महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मंडल ने प्रेस बयान देकर कहा कि कोयलांचल सिरका अरगड्डा क्षेत्र के युवा पत्रकार कलम के सिपाही रविकांत जी के द्वारा बीते 26 अप्रैल को गरीब प्लास्टिक चुनने वाले दंपति के खबर प्रकाशन के बाद इनकी आवाज को दबाने के लिए यहां के कुछ असामाजिक तत्व के लोग गरीब महिला पर दबाव बनाकर  विडियो बनाया। इसके बाद साजिश करते हुए सोशल मीडिया में महिला के बयान दिखाकर बदनाम किया। साथ ही धमकी देकर इस प्रकार के समाचार को नहीं लिखने को कह रहें हैं। इस घटना की भाजपा  झारखण्ड प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य के ओर से पूरजोर तरीके से घटना की कड़ी निन्दा और विरोध करते हैं। एक तरफ हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मान्यवर नरेन्द्र मोदी जी का आह्वान है कि इस कोरोना वायरस महामारी बिमारी से बचाव के लिए लांकडाउन  का पालन करें।  पुलिस, डॉक्टर, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी एवं आदि लोगों का सम्मान करें। उनके निर्देशों का पालन करें। मोदी जी पूर्व से ही कहते आ रहे हैं कि देश की मीडिया कर्मी एक आईना की तरह देश के विभिन्न जगहों को गांव से शहर तक को संचार माध्यम से जोड़ने के लिए समाचार को लिखकर और न्यूज चैनल पर दिखाने का काम करते हैं। वे देश के एक सच्चे और निष्ठावान समाजसेवी है। जो अपने जान को जोखिम में डालकर भी प्रत्येक न्यूज़ को शीशे की तरह देश नागरिकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में असामाजिक तत्वों के लोगों के द्वारा मिडिया कर्मी को एक साजिश के तहत बेबुनियाद फंसाने की साज़िश रची जा रही है। उन्होंने इसे लेकर मांग करते हुए कहां कि अविलंब इस घटना को संज्ञान में लेकर दोषीयों पर कड़ी से कड़ी, सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि कारवाई नहीं होती है, तो भाजपा झारखण्ड प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति और महिला स्वंय सहायता समूह की महिलाएं आने वाले दिनों में सड़क से लेकर विभिन्न जगहों, दफ्तरों में भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए, धरना एवं आन्दोलन करेंगी।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...