रिपोर्ट तपन झारखंड
अरगडा में समाजसेवी धीरेंद्र सिंह ने विकलांग रांगो को वैशाखी देते हुए।
अरगड्डा इंदिरा चौक के समीप लगभग 40 दिनों के अंतराल में क्षेत्र के भूखों को लजीज खाना खिलाया जा रहा है। इसी दौरान सोमवार को युवा समाजसेवी धीरेंद्र सिंह के द्वारा विकलांग रांगो को वैशाखी भेंट की। जिसे लोगो ने सराहा। अवसर पर धीरेन्द्र ने कहा कि लांकडाउन के इस माहौल में हम सभी का समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी होती है। इसे निभाते हुए जरूरतमंद को वैशाखी दी गई। ऐसे लोगों की सेवा करने से खुशी का अनुभव होता है। उन्होंने इस विपत्ति की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए भी अपील किया। मौके पर सुरज, राहुल, इंदर राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment