Saturday, 23 May 2020

प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को स्क्रीनिंग के पश्चात उनके संबंधित प्रखंडों में गया भेजा

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड


कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। इस दौरान गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के बाद बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर/ नागरिक रामगढ़ जिला वापस लौट रहे हैं। इसी क्रम में गुजरात एवं मुंबई से विशेष श्रमिक ट्रेन के माध्यम से झारखंड के जसीडीह एवं बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे रामगढ़ के लगभग 150 प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को शनिवार को पुनदाग टोल प्लाजा के निकट सिद्धार्थ टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में बनाए गए स्कैनिंग सेंटर लाया गया जहा सभी की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के पश्चात सभी को जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा पर्याप्त वाहनों के माध्यम से उनके संबंधित प्रखंडों में क्वॉरेंटाइन हेतु भेजा गया। मौके पर अंचल अधिकारी रामगढ़ भोला शंकर महतो ने सभी प्रवासी मजदूरों नागरिकों को क्वॉरेंटाइन एवं लॉक डाउन के नियमों के प्रति अवगत कराया एवं अनिवार्य रूप से सभी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...