रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
गरीबों को चावल देते समाजसेवी विजय व रंजीत।
गरीबों को चावल देते समाजसेवी विजय व रंजीत।
कोयलांचल अरगड्डा के समाजसेवी सह अधिवक्ता विजय दीक्षित और वार्ड 13 प्रतिनिधि रंजीत पासवान ने गुरुवार को संयुक्त रूप से जरुरतमंदो के बीच खाद्यय सामग्री का वितरण किया। इसमें अरगड्डा चौहान व चाड़ी मोहल्ला, झोपड़ी बस्ती के 45 असहाय गरीबों के बीच चावल, दाल, आलू, नमक और लगभग 300 बच्चों के बीच बिस्किट, कुरकुरे के पैकेट दूरी बनाकर बांटे गए। अवसर पर समाजसेवी विजय दीक्षित ने कहा कि वर्तमान हालात में हम सबों को मिलकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इसी कड़ी में यह कार्य किया गया है। मौके पर रतनलाल ऋषि, बेचैन, दीपक उराँव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment