Wednesday, 13 May 2020

पूर्व झाविमो प्रत्याशी रामगढ़ सह समाजसेवी ने सरकार से लांकडाउन बढ़ाने का किया आग्रह

                          रिपोर्ट तपन झारखंड


रामगढ़ से पूर्व झाविमो प्रत्याशी सह समाजसेवी आरिफ कुरैशी ने कहा कि जिस तरह पुरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। आज पूरे देश में करीब 74 हजार इस कोरोना के चपेट में आ गए है।  24 सौ लोगों का अभी तक मौत हो चुकी है । जब पुरे देश में 250 के करीब कोरोना के संक्रमित बेक्तियों की संख्या थी तो उस समय पहला लॉक डाउन लगा था ।और आज कुल संक्रमितों की संख्या लगभग 74हजार हो गई है और जिस तरह से पूरे देश में छूट पर छूट दिया जा रहा है ये चिंता का बिषय है जब देश में संक्रमितों की संख्या सौ में थी आज हजार में हो गयी कही ऐसा न हो की ये लाख में तब्दील हो जाये।इस लिए हम सरकार से अपील करते है कि लॉक डाउन की अवधि 17 मई से बढ़ा कर 31 मई तक किया जाय।आज भी वो दिन याद है कि जब झारखण्ड में पहली कोरोना इंट्री मारी थी तो पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था। और आज पूरे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 173 हो गई है  ।रोज दिन संक्रमित बेक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है ।ये राज्य और देश के लिए चिंता का विषय तो है हीं।लेकिन इस बिकट परिस्थति में सरकार ने ट्रेन चलाकर कर कहीं न कहीं भूल की है। इस लिए झारखण्ड सरकार से अपील करते है कि अभी झारखण्ड में किसी प्रकार से कोई भी चीज पर छूट नहीं दिया जाय।न ही ट्रेन चलवाया जाय न ही किसी भी चीज पर छूट दिया जाय। बल्कि पूर्ण रूप से पहला लॉक डाउन की तरह संपूर्ण चीजों पर पाबन्दी होनी चाहिए।आज पूरा देश दहसत में है और ऐसी स्थिति में सरकार को पूरी सोच विचार कर फैशला लेना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री ने कल रात को लॉक डाउन 4 का ऐलान करने की बात कही है वो बिलकुल सही है लेकिन ये प्रधानमंत्री से ये अपील करते है कि अभी किसी भी चीजों पर छूट न ही दिया जाय क्यों की अभी हरेक राज्य में परवासी मजदूर अपने अपने घर आ रहे है और ऐसी परिस्थति में छूट देना खुद से कुंवा में कूदने जैसा होगा।जब सभी मजदूर अपने घर पहुच जायेंगे और वो अपने घर में 14 दिन का कोरनटाइन को पूरा कर लेंगे।जब देश में कोरोना का मरीज मिलना कम हो जायेगा तब  धीरे धीरे चीजों पर छूट देना ही बेहतर होगा।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...