रिपोर्ट तपन झारखंड
मांडू बसपा के पूर्व प्रत्याशी सह समाजसेवी प्रदीप प्रजापति।
जनमानस की समस्या को लेकर युवा पत्रकार के कलम पर बदनामी का प्रहार काफी निंदनीय घटना है। यह बातें प्रेस बयान जारी कर मांडू बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह वरीय समाजसेवी प्रदीप प्रजापति ने मंगलवार को कहीं। उन्होंने कहा कि कोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र के युवा प्रतिभावान पत्रकार रविकांत जी के लेखन द्वारा पूरे क्षेत्र का जुड़ाव हो पा रहा है। इनकी सच्ची पत्रकारिता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर कोयलांचल सिरका तक की जन समस्याएं, घटनाए सभी लोगों तक संचार माध्यम से पहुंच रहे हैं। बीते एक माह पूर्व गरीबों को मदद पहुंचाने के लिए इन्होंने अपनी बातें कलम के माध्यम से रखी थी। जिसके फलस्वरूप कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा षड्यंत्र रचकर गरीब महिला से दबाव डाल बयान बनाकर सोशल मीडिया में प्रचार कर बदनाम करने की साजिश की गई है। जो बिल्कुल गलत है। इस तरह की कारगुजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सभी सामाजिक लोगों से आगे आकर पहल करने की अपील भी की गई। ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए आंदोलन और लोगों के बीच जाकर अभियान चलाने की बात कहीं गई।

No comments:
Post a Comment