Thursday, 28 May 2020

जनमानस की आवाज पत्रकार को बदनाम करने की साजिश का होगा भंडाफोड़- कुंवर

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
          झामुमो प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष कुंवर महतो।

कोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र के जनमानस की आवाज युवा पत्रकार को असभ्य लोगों के द्वारा सोशल मीडिया में बदनाम करने की साजिश का जल्द ही भंडाफोड़ कर दिया जाएगा। यह बातें गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष कुंवर महतो ने कहीं। उन्होंने कहां कि सोशल मीडिया के फेसबुक पर असामाजिक लोगों ने यहां के अच्छे पत्रकार की छवि बिगाड़ने के लिए गरीब महिला पर दबाव डालकर वीडियो बना वायरल कर दिया। जिसे देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि यह घटना सोची समझी साजिश के तहत की गई है। जिसका संगठन निंदा और विरोध करता हैं। साथ ही ऐसे लोगों के ऊपर जनता से अपील कर सबक सिखाने की भी मांग करता हैं। पत्रकार को बदनाम करने वालो के खिलाफ आगे सीएम और प्रशासन को पत्र सौंपकर कारवाई की मांग होगी।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...