रिपोर्ट तपन झारखंड
भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया।
भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया।
भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया ने शनिवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें कहां है कि कोयलांचल अरगड्डा -सिरका के युवा पत्रकार रविकांत के ऊपर गरीबों की समस्या से जुड़ी समाचार को प्रकाशित करने के बाद असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया में गरीब महिला पर दबाव डाल वीडियो बनाकर फैसबुक, वाटसप पर भेजकर पत्रकारो को बदनाम और पत्रकारिता को चुनौती देने का काम किया गया है। जिसका संगठन पुरजोर विरोध करते हुए, ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग करता है। कोरोना महामारी के इस दौर में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे पत्रकारों पर आए दिन हो रहे अत्याचार पर रोष जताया है। साथ ही इस घटना को सरकार की विफलता करार दिया है। पत्रकार समाज का आईना होता है। इन्हें जो भी गतिविधियों के बारे में पता चलेगा वह दिखाने का काम पूरी आजादी के साथ कर सकते हैं। इनके द्वारा उठाए गए आवाज के कारण ही जरूरतमंद लोगों को मदद भी मिल पाती है। ऐसे अच्छे और जन मुद्दों को लेकर लगातार स्वर उठाने वाले पत्रकार रविकांत के खिलाफ षड्यंत्र को भाकपा माले हरगीज बर्दाश्त नहीं करेगी। इसे लेकर पार्टी आगे आंदोलन की भी रणनीति बनाएगी।

No comments:
Post a Comment