Wednesday, 13 May 2020

अरगड्डा मध्य विद्यालय के 8 कमरों का ताला टूटा, पुलिस को दी जानकारी

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
अरगडा मध्य विद्यालय सातवीं कक्षा के दरवाजे का ताला टूटा दृश्य।

 रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगडा मध्य विद्यालय का बीती रात मंगलवार को तीसरी बार 8 कमरों का ताला अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। इसकी जानकारी शिक्षकों को बुधवार को लगी। इस संबंध में विद्यालय प्राचार्य रामप्रसाद महतो ने बताया कि बीते 9 मई को और 12 मई को अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कक्षाओं और कार्यालय से कुल पांच पंखे की चोरी कर ली गई है। जिसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी गई थी। लगातार घट रहे घटना को देखते हुए। इसकी सूचना लिखित रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ को दी गई है। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग विद्यालय परिवार ने की है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...