रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
गला काटकर गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार।
गला काटकर गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के सिरका बाल मंडली में बीते रात मंगलवार को एक एक युवक ने अपना गला सब्जी काटने वाली धारदार बैठी से काटकर लहूलुहान कर लिया। जिसे परिजनों और ग्रामीणों द्वारा गंभीर हालात में रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने घायल युवक की हालत को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक सूरज कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष पिता कारा भुईयां कुछ दिनों पूर्व हजारीबाग से लॉकडाउन लग जाने के बाद घर वापस सिरका बालमंडली आया था। एकाएक मजदूरी काम बंद हो जाने से युवक सूरज काफी मानसिक तनाव में था। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा रामगढ़ पुलिस को दे दी गई है।

No comments:
Post a Comment