Tuesday, 12 May 2020

ग्रामीण जनता की आवाज पत्रकार को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकी देने के सवाल पर आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा -छोटन

                          रिपोर्ट तपन, झारखंड
भाकपा माले मरार लोकल कमेटी सचिव छोटन मुंडा 

 जिला रामगढ़ के कोयलांचल अरगड्डा-सिरका क्षेत्र के युवा लोकप्रिय पत्रकार के साथ धीरे धीरे क्षेत्र की जनता जुड़ने लगी है। समाज के प्रतिनिधिगण जनता की ओर से अपने पक्ष को रखकर पत्रकार को सोशल मीडिया में बदनाम करने और धमकाने के सवाल पर ठोस निर्णय लेने के लिए सड़क पर उतरने को भी तैयार है। इसी सिलसिलेवार कड़ी में मंगलवार को भाकपा माले ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। भाकपा माले के मरार लोकल कमेटी सचिव छोटन मुंडा ने भी प्रेस बयान जारी कर पत्रकार को बदनाम करने और धमकी देने के सवाल पर कड़े शब्दों में आलोचना और विरोध किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि किसी भी हालत में जनता की आवाज और लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकार के ऊपर आघात नहीं होना चाहिए। जिन असामाजिक तत्वों ने इस प्रकार का दुस्साहस किया है। उन सभी को क्षेत्र की जनता मिलकर सबक सिखाएगी। जनता की आवाज एकमात्र पत्रकार होते हैं। जो लोगों के दुख, दर्द को अपने कलम के लेखन से सुलझाना और बांटने का काम करते हैं। इनके संचार माध्यम अखबारों और चैनलों के माध्यम से आम लोगों से लेकर सरकारी तंत्र तक क्षेत्र के हालातों के बारे में जानकारी मिल पाती है। 26 अप्रैल को अरगड्डा के गरीबों की मदद के बारे में इन्होंने अपने कलम से जवलंत विचार रखें थे। इसके तुरंत बाद असामाजिक तत्वों ने अपने षड्यंत्रकारी सोची समझी रणनीति के तहत गरीब बुजुर्ग महिला से दबाव बनाकर वीडियो बनाया और पत्रकार के नाम और अखबार के बैनर को क्षेत्र में बदनाम करने की साजिश किया। जिसे हम सभी समझ पा रहे हैं कि अच्छे पत्रकार को बदनाम कर अपना काला सिक्का को जमाना है। कोयलांचल अरगड्डा- सिरका के अगल-बगल के ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज आज के दौर में यहां के एक मात्र पत्रकार रविकांत हैं। इन्हीं के कलम की बदौलत ग्रामीण क्षेत्रों की भी आवाज गांव से शहर तक पहुंच पाती है। इन्हें लोग अपने हृदय में रखकर इनके सम्मान के लिए सामने आने को तैयार है। जिन असामाजिक तत्वों ने इनके मान सम्मान को चोट पहुंचाने की जरूरत की है। उन लोगों को सामाजिक बहिष्कार का परिणाम भुगतना होगा। क्योंकि क्षेत्र की जनता जानती है कि वे लोग किस प्रकार के व्यक्तित्व के हैं। जो जनता को छलने और ठगने का काम करते हैं। वे चाहते हैं कि केवल हम ही क्षेत्र में राज करें और गरीब जनमानस की आवाज दबकर रह जाए। जो इस आवाज को बुलंद करने का काम करेगा। उसे किसी भी प्रकार रोका जाए। जिसे हम सभी होने नहीं देंगे। इसे लेकर भाकपा माले मरार लोकल कमेटी क्षेत्र के सभी ग्रामीण वासियों से यह निवेदन करता है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को समय रहते रोक लिया जाए, नहीं तो इन लोगों के करनी के कारण क्षेत्र का नाम और भी बदनाम हो जाएगा। जिससे आने वाले समय में हम लोगों को अपने क्षेत्र का नाम बताने में भी काफी संकोच महसूस होगा। उन्होंने आवाहन किया कि आने वाले लॉकडाउन समाप्त होने के बाद इसे लेकर आंदोलन का बिगुल सड़क पर उतरकर बजा दिया जाएगा और इन चंद असामाजिक तत्वो के ऊपर कारवाई कर सबक सिखाने का काम किया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने सभी से समाज के रक्षक युवा पत्रकार के साथ खड़े होने का आह्वान भी किया है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...