रामगढ़ विधानसभा के समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी जी के सौजन्य से रामगढ विधानसभा को कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के उद्देश्य से सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में जिप अध्यक्ष श्री ब्रहमदेव महतो जी ने आज दुलमी प्रखण्ड के भेयपुर जामसिंग ईचातु पंचायत में सेनिटाइज करने के लिए रवाना किया। मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि समाजसेवी सुनीता चौधरी जी के माध्यम से क्षेत्र की जनता को हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। आजसू आहार के माध्यम से भोजन सहित अन्य आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी के क्रम में आज से सभी पंचायत में सेनिटाइजर छिड़काव प्रारम्भ किया गया है।साथ ही प्रखण्ड वासियों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील करते सामाजिक दूरी बनाना सबसे ज्यादा जरूरी है। लॉकडाउन में पूरी तरह आप लोग अपने घरों में रहे घर से बाहर न निकलें। तभी हम लोग सुरक्षित रह सकते हैं। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और साबुन, हैंडवाश से हाथों को धोते रहें या सैनेटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करते रहें।

No comments:
Post a Comment