जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
अरगड्डा माइनिंग अधिकारी एसी जलकर खाक का दृश्य
अरगडा जीएम ऑफिस आग बुझाने वाली बिजली और सुरक्षा विभाग की टीम
सीसीएल के अरगडा जीएम ऑफिस एसओ माइनिंग अधिकारी के कक्ष में बुधवार अपराहन 3ः45 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। तब तक कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया यहां कार्य में जुटे कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। इसे सबसे पहले एसओ माइनिंग कक्ष के पीछे मौजूद बिजली विभाग के फॉरमैन महेन्द्र प्रसाद, एसके राय ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना शोर मचाते हुए अरगड्डा जीएम ऑफिस के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा प्रहरी जुगेश प्रसाद को दी। सुरक्षा प्रहरी ने तुरंत इसकी सूचना सीसीएल सुरक्षा विभाग के अधिकारी एसके तिवारी को फोन कर दिया। इसके बाद आनन-फानन में सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी, गार्ड मेघलाल ,अनिल, संजीव जीएम ऑफिस पहुंचे। आग को बुझाने के लिए 2 टीम बनी। जिसमें पहली टीम जो बिजली विभाग की थी। इसमें फोरमैन महेंद्र प्रसाद बिजली मिस्त्री एसके राय रहा ने एसओ माइनिंग कक्ष के ऊपरी तल्ला पर बाहर से सीढ़ी लगाकर अग्निशमन यंत्र से कैमिकल आग पर छिड़कने लगे। वहीं दूसरी ओर सीसीएल सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी अपने हाथों में अग्निशमन यंत्र लेकर एसओ माइनिंग के कार्यालय बिल्डिंग की ऊपरी तल्ला पर अपने सहयोगी मेघलाल, अनिल, संजीव, के साथ आगे बढ़ें। आग लगने से कार्यालय के अंदर काला धुआं, कोहरा और तेज गंध फैल गया था। सबसे पहले कार्यालय की बिजली काटी गई। इसके बाद कार्यालय के सभी कक्षों के खिड़की दरवाजे खोल दिए गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद एसओ माइनिंग के कक्ष में लगे आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से एसओ माइनिंग के कक्ष में लगा एक एसी, दो पर्दे और रंग रोगन प्लास्टर पूरी तरह जलकर खराब हो गया। वही एसी के अगल, बगल मैं भगवान की तस्वीर को कोई हानि नहीं हुई। इधर इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि मुझे अगलगी की सूचना गेट में तैनात प्रहरी से फोन पर मिली इसके बाद मैं आग बुझाने के लिए तुरंत जीएम ऑफिस पहुंचा। प्रबंधन ने आग से लगभग 40 हजार की क्षति होने का अनुमान आंका है।


No comments:
Post a Comment