जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
सिरका सब्जी, फल दुकान चोरी के बाद खाली पड़ा रेक दृश्य
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अरगड्डा जीएम ऑफिस चौक पर स्थित एक सब्जी, फल की दुकान से बीते रात सोमवार को अज्ञात चोरों द्वारा हजारों की चोरी को अंजाम दिया गया। इस संबंध में दुकानदार बीरु शर्मा ने मंगलवार को बताया कि मैं प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर सोमवार रात घर चला गया। देर रात मुझे दुकान के आस-पास के लोगों से सूचना मिली कि आपकी दुकान का ताला टूट गया है। जिसे देखने में वहां पहुंचा। उन्होंने बताया कि मेरे दुकान से गले में पड़े लगभग 15 हजार रुपये रखे थे। जबकि टमाटर 20 केजी, प्याज 60 केजी, आलू 50 केजी, बिस्कुट तीन हजार मूल्य के, अनार 5 केजी, सेब 5 केजी, अंगूर 5 केजी चोरी हो गई जिसकी कुल कीमत लगभग 10 हजार बताया है। घटना की सूचना रामगढ़ पुलिस को आवेदन द्वारा दी गई है। इससे पूर्व इसी दुकान में 16 अप्रैल की रात चोरी की घटना घटी थी। जिसमें लगभग 10 हजार के सब्जी, फल, बिस्किट चोरी हुई थी।

No comments:
Post a Comment