Tuesday, 14 April 2020

महिला जनधन खातों में आई राशि तुरंत नहीं निकालने पर वापस लौटने से संबंधित अफवाह पूरी तरह गलत


            जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

  • अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी निकाल सकते हैं बैंकों से राशि
  • एक बार खाते में आने के बाद किसी भी हाल में वापस नहीं जाएगी राशि
कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। इस मुश्किल घड़ी में देशवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सभी महिला जनधन खातों में ₹500 की राशि जमा की गई है। इस संबंध में कई जगहों पर देखा जा रहा है कि लोगों में राशि निकासी से संबंधित कई तरह की भ्रांतियां है जैसे अगर तुरंत राशि को बैंक खाते से ना निकाला जाए तो वह  सरकार द्वारा वापस ले ली जाएगी। जो की पूरी तरह से गलत है। जिन महिला जनधन खातों में सरकार द्वारा राशि जमा की गई है। वह किसी भी सूरत में वापस नहीं ली जाएगी कोई भी व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी पैसे की निकासी कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...