जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
सम्मानित कोरोना योद्धाओं के साथ अतिथि
सम्मानित कोरोना योद्धाओं के साथ अतिथि
बरकाकाना छावनी परिषद वार्ड संख्या 7 के समाजसेवियों ने कोरोना जैसी महामारी से दो-दो हाथ करने वाले लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कोरोना को मिटाने की अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवियों द्वारा शिवम नर्सिंग होम के पास सम्मान समारोह का आयोजन कर धीरज राम, भरत राम, रिंकी राम, गौतम राम, छोटू कुमार, कुबेर राम, अनिल राम, नंदकिशोर राम को सम्मानित किया गया। मौके पर हीरा ग्रुप दीपक सिंह टाइगर वह जग्गू करमाली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना जैसे महामारी से लोगों को सुरक्षित रखने वाले करुणा योद्धाओं के बदौलत हम सब सुरक्षित हैं इन लोगों द्वारा अपनी जान हथेली में लेकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को सुरक्षित रखने का काम किया जा रहा है आज के समय में सही मायने में डॉक्टर प्रशासन वह सफाई कर्मी हीरो है जिसे सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस किया जा सकता है। मौके पर राजेंद्र नायक, दीपक सिंह टाइगर, कयामुद्दीन अंसारी, विनोद नायक, सुरेंद्र पांडे, गुड्डू पांडे, जलेश्वर कलमाड़ी, शिवम करमाली, चंदन कुमार, अमर करमाली सहित कई लोग उपस्थित थे

No comments:
Post a Comment