जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन बनर्जी
सिरका के बैकरी दुकानदार मो. कादिर चोरी की जानकारी देते हुए
सिरका में चोरी के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस
- पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका चितरपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद कादिर बैकरी दुकानदार के घर के कमरे से बीते रात सोमवार को अज्ञात चोरो द्वारा एक लाख के कीमती सामान सहित 30 हजार नगद की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में भुक्तभोगी बैकरी दुकानदार मोहम्मद कादिर ने चोरी की सूचना मंगलवार को आवेदन द्वारा रामगढ़ पुलिस को दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि मेरे दुकान के घर में रखें लोहे के चदरे बक्से को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। जिसमें 30 हजार रुपया नगद, सोने के 4 सेट झुमके इसकी कीमत 60 हजार रुपए और चांदी का एक किलो वजनी जेवर जिसकी कीमत 40 हजार आंका है। कुल एक लाख 30 हजार रुपए बताया है। साथ ही चोरी में आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड भी शामिल है। सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस के एएसआई दिनेश दल बल के साथ सिरका पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई हैं।


No comments:
Post a Comment