जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
कंजगी में लोगों को मास्क देते हैं भाजपा कार्यकर्ता
पंचायत बुमरी के गांव कंजगी में सोमवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा के मांडू मंडल के नेता आकाश करमाली ने भाजपा जिला रामगढ़ महामंत्री रंजीत पांडे के सहयोग से दर्जनों गरीब मजदूर परिवारों के सदस्यों के बीच मास्क का वितरण किया। अवसर पर भाजपा नेता आकाश करमाली कजंगी लोगों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन आह्वान का पालन कर कोरोना की कड़ी को तोड़कर क्षेत्र को निरोग बनाए रखने की अपील की। मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment